दीपक प्रकाश बनाए गए विशेषाधिकार समिति के सदस्य, उप सभापति हरिवंश होंगे अध्यक्ष

संसदीय कमेटी विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष उप सभापति हरिवंश होंगे. राज्यसभा की इस महत्वपूर्ण कमेटी में अध्यक्ष सहित कुल 10 सदस्य होंगे. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
रांची: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश संसदीय कमेटी विशेषाधिकार समिति के सदस्य बनाये गये हैं. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. संसदीय कमेटी विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष उप सभापति हरिवंश होंगे. राज्यसभा की इस महत्वपूर्ण कमेटी में अध्यक्ष सहित कुल 10 सदस्य होंगे. सांसद दीपक प्रकाश को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.


