दुमका : संथाल काटा पोखर स्मारक समिति को किया गया भंग, यह है वजह

रानीश्वर (दुमका) : दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में स्थित संथाल काटा पोखर स्मारक समिति को भंग कर दिया गया है। संथाल विद्रोह के मार्मिक समापन के अलिखित इतिहास को सम्मान देकर दिगुली के संथाल काटा पोखर को धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर स्थानीय बुद्धिजीजी संथाल काटा पोखर स्मारक समिति का गठन कर दो दशक से जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग करते आ रहे हैं।
जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की पहल पर 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से दुमका के पुलिस लाईन में उस पोखर का झांकी निकाली गयी थी। साथ हो उन्हीं की पहल पर पथ निर्माण प्रमंडल, दुमका के विभिन्न पथ पर संथाल काटा पोखर का सूचना पट लगाया गया है।
दुमका के विधायक बसंत सोरेन एवं डीसी रविशंकर शुक्ला की पहल पर यहां विशेष प्रमंडल, दुमका के माध्यम से 54 लाख 33 हजार की लागत कर तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की काम जारी है। जिला प्रशासन के द्बारा उस तालाब को धरोहर के रूप में विकसित करने को लेकर स्मारक समिति जिले के उपायुक्त श्री शुक्ला एवं विधायक श्री बसंत को बधाई दी है। साथ ही स्मारक समिति को तत्काल भांग कर दिया है। उन्नीस सदस्यीय उस समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार साधु, सचिव गौतम चटर्जी, उप सचिव सह जिला परिषद के सदस्य बिमान कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मोदी ने बताया है कि स्मारक समिति की मांग पूरी हो गयी है। अब उस समिति को जारी रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए समिति को भंग किया गया है।


