विश्वविख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

सीएम ने लिखा, उस्ताद जाकिर जी का निधन देश की कला, संगीत और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई शायद ही कभी की जा सकेगी. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

रांची: विश्वविख्यात तबला वादक पद्मविभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का बीती रात सं फ्रांसिस्को में निधन हो गया. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि शून्य हुई तबले की थाप. विश्वविख्यात तबला वादक पद्मविभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उस्ताद जाकिर जी का निधन देश की कला, संगीत और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई शायद ही कभी की जा सकेगी. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More