सीएम हेमंत सोरेन ने विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि
-1024x614.jpg)
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रामगढ़ स्थित चितरपुर पहुंचे. हेमंत सोरेन ने गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो के आवास पहुंच योगेंद्र प्रसाद महतो के उनके पिता स्व. श्री विश्वनाथ महतो जी के ब्रह्मभोज संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस संबंध में हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा है, रामगढ़ (चितरपुर) स्थित गोमिया विधानसभा से निर्वाचित विधायक श्री योगेंद्र प्रसाद महतो जी के आवास में उनके पिता स्व. श्री विश्वनाथ महतो जी के ब्रह्मभोज संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
रामगढ़ (चितरपुर) स्थित गोमिया विधानसभा से निर्वाचित विधायक श्री योगेंद्र प्रसाद महतो जी के आवास में उनके पिता स्व श्री विश्वनाथ महतो जी के ब्रह्मभोज संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह… pic.twitter.com/NflhTaHAgA— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 27, 2024


