सीएम हेमंत ने विस स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि, पत्नी कल्पना भी रहीं मौजूद 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो एवं उनके अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

जामताड़ा: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के जामताड़ा जिला के नाला स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के दिवंगत पिता स्व० गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. 

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व० गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो एवं उनके अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More