स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का समापन, महिलाओं को एंटरप्रेन्योर बननेे के लिए किया प्रेरित

दुमका : ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्मेन्ट, गर्ल पॉवर प्रोजेक्ट यूरोपियन यूनियन द्वारा वित्त पोषित के सहयोग से प्रयास फाउंडेशन के तत्वावधान में दुमका के चोरखेदा पचायत के डोमनाडीह एवं पहरीडीह पंचायत के जमुआ गांव में अगरबत्ती निर्माण एवं ऑर्गेनिक फार्मिंग विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। गर्ल पावर प्रोजेक्ट के मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर नवीन कुमार गिरि ने महिलाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीण प्रोडक्ट्स की विशेषता एवं उनकी बाज़ार में बढ़ते माँग के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को देश की अर्थव्यवस्था में बढ़-चढ़ कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
मोबिलाइजेशन एंड स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट ऑफिसर बबलू ने भी महिलाओं को मुख्य धारा में आने के लिए प्रेरित किया। प्रयास फाउंडेशन के संयोजक मधुर कुमार सिंह एवं नीरज कुमार सिन्हा ने भी महिलाओं को औऱ सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर चोरखेड़ा पंचायत के मुखिया नरेश कॉल की अहम भूमिका रही जिनके सहयोग से स्थानीय लोगों के बीच गर्ल पावर प्रोजेक्ट के उद्देश्य को बताया गया एवं भविष्य में इनसे लाभ लेने का आग्रह किया गया।
प्रशिक्षक के रूप में अरविंद आरोही, पंकज राउत, रघुनंदन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नित्यानंद प्रसाद एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरारी पाठक ने अपना योगदान दिया।
गर्ल पॉवर प्रोजेक्ट झारखंड राज्य के दस जिलों तथा 20 ब्लॉक की महिलाओं को एंटरप्रेन्योर बनाने तथा उन्हें मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लक्ष्य से आगे बढ़ रहा है। एंटरप्रेन्योरशिप प्रशिक्षण के पश्चात क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों रोजगार से जोड़ने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जाएंगे, जिसमें रॉ मटेरियल की उपलब्धता, बाजार पूंजी आदि की व्यवस्था हेतु सहयोग किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में घरेलू व्यवसाय को प्रोत्साहन दिया जा सके।


