14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन कल लेंगे शपथ, कई दिगज नेता होंगे शामिल 

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन कल शपथ लेने वाले हैं. इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह में कल कई दिग्गज नेताओं का शामिल होना तय है.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद सत्ता में वापसी करते हुए हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री का ताज पहनने जा रहे हैं. इसको लेकर कल गुरुवार को रांची के मोराबादी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहे है. झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन कल शपथ लेने वाले हैं. इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह में कल कई दिग्गज नेताओं का शामिल होना तय है. इसकी सूची भी तैयार कर ली गयी है.  

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं की सूची

  • मल्लिकार्जुन खड़गे, अध्यक्ष, कॉग्रेस पार्टी
  • राहुल गाँधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा (कॉग्रेस)
  • शरद पवार, अध्यक्ष, एन.सी.पी. पार्टी
  • ममता बनर्जी, अध्यक्ष, टी.एम.सी. सह मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
  • कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री, मेघालय,
  • भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
  • सुखविन्द्र सिंह सुखू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
  • दीपांकर भट्टाचार्य, महासचिव, मा.स.स.
  • अरविन्द केजरीवाल, अध्यक्ष, आप पार्टी सह पूर्व मुख्यमंत्री, नई दिल्ली
  • उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिवसेना सह पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
  • अखिलेश यादव, अध्यक्ष, सपा पार्टी सह पूर्व मुख्यमंत्री
  • महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर
  • उदय स्टालिन, उप मुख्यमंत्री, तमिलनाडू
  • डी.के. शिवकुमार, उप मुख्यमंत्री, कर्नाटक
  • तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार (राजद)
  • मनीष सिसोदिया, पूर्व उप मुख्यमंत्री, नई दिल्ली
  • राजेश रंजन (पप्पु यादव), सांसद
  • संजय सिंह, सांसद
लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More