झारखंड : मुख्यमंत्री आवास के 16 कर्मी कोरोना संक्रमित, हेमंत की पत्नी भी हैं पॉजिटिव

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित सरकारी आवास पर 16 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चपरासी, ड्राइवर, क्लर्क, कैंटीन का स्टाफ आदि शामिल हैं। रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी संक्रमितों में हल्के लक्षण हैं, इसलिए वे घर पर होम आइसोलेशन में रहेंगे।
सभी लोगों में हल्के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद शनिवार को इनका सैंपल लिया गया और आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।
इससे पहले मुख्यमंत्री सहित उनके आवास के 12 लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था, जिसमें 6 संक्रमित पाए गए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खुद की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी, जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, दो बच्चे व परिवार के अन्य दो सदस्य एवं एक बॉडीगार्ड पॉजिटिव पाए गए थे।ं


