Chaibasa News: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया PLFI एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लंबू

मुठभेड़ उपरांत आस-पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान 01 पीएलएफआई उग्रवादी का शव एवं हथियार, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद की गई. उक्त शव की पहचान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु उर्फ टीरा बोदरा के रूप में हुई.

चाईबासा: चाईबासा में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुठभेड़ में पीएलएफआई एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु को मार गिराया है. दरअसल, चाईबासा जिलान्तर्गत विश्वस्त सूत्रों से यह सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर अपने 03-04 दस्ता सदस्यों के साथ चाईबासा जिला के टेबो थाना एवं बंदगाँव थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमणशील है एवं किसी विध्वसंक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. उक्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान दल का गठन कर 29 नवंबर की शाम से अभियान प्रारंभ किया गया. 

अभियान के क्रम में आज शनिवार (30 नवंबर) को सुबह लगभग 09.30 बजे टेबो थाना एवं बंदगाँव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम तोमरोम के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में रोरो नदी के किनारे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के उग्रवादियों की ओर से सुरक्षा बलों को देखकर गोलीबारी प्रारंभ कर दी गई. आत्मरक्षार्थ हेतु सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख पीएलएफआई दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए. 

मुठभेड़ उपरांत आस-पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान 01 पीएलएफआई के क्रियावादी का शव एवं हथियार, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद की गई. उक्त शव की पहचान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु उर्फ टीरा बोदरा, पिता-गोला बोदरा, सा०-जिकिलता थाना बंदगाँव, जिला-पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के रूप में की गई है. लम्बु करीब 2 दर्जन से ज्यादा मामलों में वांछित चल रहा था.

बरामद सामान 

1. पिस्टल-02

2. 7.65 MM पिस्टल का 04 पीस जिन्दा कारतूस

3. खोखा-02 पीस

4. PLFI लेवी रसीद

5. मोबाईल फोन-07 पीस

6. सिम कार्ड-10 पीस

7. पिट्ठु बैग-01

8. 01,32,240 (एक लाख बतीस हजार दो सौ चालीस) रुपये

9. मोटरसाईकिल का चाबी-02 पीस

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More