केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, लोगों व वस्तुओं के अंतर राज्यीय आवागमन पर नहीं लगा सकते रोक

झारखंड में हैं लाॅकडाउन का है सख्त गाइडलाइन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिख कर कहा है वह लोगों व वस्तुओं के अंतर राज्यीय आवागमन व परिवहन पर रोक नहीं लगा सकती हैं. इसके लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र. लिखा है.

केंद्र की ओर से लिखे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर राज्य अपनी ओर से ऐसी कोई रोक लगाते हैं तो यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के गाइडलाइन का उल्लंघन होगा.

मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के दौर में कई राज्यों अपने यहां दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों के लिए नियम सख्त कर दिए. राज्य की सीमाओं पर लोगों का ब्यौरा संग्रहित करने जैसी कार्रवाई भी की गयी.

ऐसे में केंद्र का यह निर्देश अहम है. कई बार लोगों को ऐसे राज्य से होकर किसी तीसरे राज्य में जाना होता है. ऐसे में इस तरह की रोक अव्यावहारिक है.

झारखंड में लोगों के इंटर स्टेट मूवमेंट पर सख्त गाइडलाइन है. आने-’जाने वालों का सीमा पर ब्यौरा दर्ज किया जाता है. लोगों के लिए 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने का भी नियम बनाया गया है और इस मामले में कई लोगों पर एफआइआर तर्क दर्ज कर ली गयी है. केंद्र के इस नये गाइडलइान के बाद अब राज्य सरकार को अपने सख्त गाइडलाइन पर पुनर्विचार करना होगा.

कोरोना लाॅकडाउन के कारण पहले ही अर्थव्यवस्था की कमर टूटी हुई है और लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है. ऐसे में लोग रोजगार, नौकरी व अन्य सिलसिले में एक से दूसरे प्रदेश में मूवमेंट करते हैं. उस पर अगर सख्ती बरती जाएगी तो मूवमेंट कम होगा जिससे अर्थव्यवस्था को और क्षति होगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More