कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप की पत्नी रिया तिर्की ने चलाया जनसंपर्क अभियान, पति के पक्ष में मांगा वोट 

रिया तिर्की ने पतरा टोली में जनसंपर्क गठबंधन समर्पित कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेश कच्छप को हाथ छाप के पक्ष में वोट करने की की अपील.

रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रत्याशी अपने पार्टी के आला कमान के साथ जनसंपर्क अभियान करते नज़र आ रहे हैं ताकि चुनाव में उनकी जीत पक्की हो. इस चुनावी रण में प्रत्याशियों की पत्नियां भी शामिल हो चुकी हैं. वे भी अपने पति को विधायक बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रही है . 

खिजरी के कांग्रेस प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक राजेश कच्छप की पत्नी रिया तिर्की भी लगातार जनसंपर्क में जुटी हैं. इसी क्रम में बुधवार की सुबह पतरा टोली में जनसंपर्क गठबंधन समर्पित कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेश कच्छप को हाथ छाप के पक्ष में वोट करने की की अपील. उन्होंने कहा, महिलाओं की उत्सुकता बताता है की फिर एक बार खिजरी में प्रचंड बहुमत के साथ राजेश कच्छप आ रहें हैं.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More