समरेश सिंह का निधन, चंदनकियारी में कल होगा अंतिम संस्कार

बोकारो : झारखंड के वरिष्ठ राजनेता समरेश सिंह का गुरुवार सुबह बोकारो स्थित आवास पर निधन हो गया। करीब साढे छह बजे सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे अरसे से वे बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार दो दिसंबर को चंदनकियारी में उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

समरेश सिंह कई बार विधायक व झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके थे। उन्होंने गिरिडीह सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

समरेश सिंह के निधन पर उनके समर्थक मर्माहत हैं और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से दुःख प्रकट कर रहे हैं। समरेश सिंह एकीकृत बिहार के समय दक्षिण बिहार में भाजपा के प्रमुख चेहरा थे।

समरेश सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More