SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने बोकारो के ‘हैप्पी स्ट्रीट’ मेला में लगाया नि:शुल्क मेडिकल कैम्प 

कैंप में अस्पताल के तरफ़ से कुल 4 नर्स, 2 आईसीयू टेक्निशियन, और 15 अन्य कर्मचारी मौजूद थे. शिविर में ज़रूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयाँ और ORS  मुफ़्त में वितरित की गईं.  

बोकारो: SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल द्वारा बोकारो सेक्टर-4 में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 250+ लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस कैम्प में लोगों का “ईसीजी, सुगर, बीपी, SPO2, आरबीएस, हाइट और वेट मापा गया.” इसके साथ ही अस्पताल की ओर से ज़रूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयाँ और ORS भी मुफ़्त में वितरित की गईं.  

अस्पताल के तरफ़ से कुल 4 नर्स, 2 आईसीयू टेक्निशियन, और 15 अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे. बोकारो SAIL द्वारा ‘हैप्पी स्ट्रीट’ का एक माह का मेला आयोजित किया गया है, जिसमें हर रविवार को SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक उपस्थित थे. उन्होंने लोगों को अस्पताल की सेवाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें आश्वस्त किया कि SJAS अस्पताल झारखंड का सबसे प्रगतिशील अस्पताल है, जहां न्यूनतम वर्ग के लोग भी उपचार का लाभ आसानी से उठा सकते हैं. 

अस्पताल में 24X7 सभी आपातकालीन सेवाओं के 40 डॉक्टर पूर्णकालिक उपलब्ध है. SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में cashless/Incurance facilities भी अब शुरू कर दी गई है. अन्य सभी जानकारी के लिए 8405000610 पर संपर्क कर सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More