Bokaro News: इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर ठेका मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन

बोकारो इस्पात संयंत्र में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते ठेका मजदूर।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा के तत्वाधान मे ठेका मजदूरो ने अपने मांगो के समर्थन मे जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन ब्लास्ट फर्नेस नंबर 2 से रैली के रूप मे शुरू होकर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर विशाल सभा मे तब्दील हो गई। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुये संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधन का रवैया दिन ब दिन क्रूरता के हद को पार करते जा रहा है।

मजदूर विरोधी छँटनी के काले कानून के आड़ मे मिनिमम वेज की मांग करने वाले मजदूरो को कार्य से बाहर किया जा रहा है।मेडिकल और सेफ्टी का हाजरी भी कही मिल रहा तो कही नही।एक ही विभाग मे अलग-अलग नियम समझ से परे है। प्रदुषण का हाल भी बदत्तर है।कार्यक्षेत्र मे डस्ट की वजह साफ दिखाई भी नही देता है और सुरक्षा उपकरण (पी.पी.ई)की गुणवत्ता तो भगवान भरोसे ही है।

इस विशाल प्रदर्शन के माध्यम से हमने प्रबंधन को अपना मांग पत्र सौंप दिया है। अगर एक सप्ताह के भीतर प्रबंधन मांग पत्र पर सकारात्मक पहल करते हुये मजदूर हित के सभी मांगो को मान नही लेती है तो मजदूर सीधी लड़ाई को बाध्य होंगे चाहे फर्नेस का धुआँ बन्द हो तो हो।प्रदर्शन को सिंह के अलावे आर के सिंह, शशिभूषण,विपिन कुमार सिंह, अम्बेदकर कुमार, संतोष कुमार, मनोज ठाकुर, बासुदेव कुम्भकार, उत्तम मिश्रा, विनय कुमार, प्रमोद कुमार, देवेन्द्र भगत आदि ने सम्बोधित किया।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More