Bokaro News: कांग्रेस पूरी तरह ‘मिया पार्टी’ बनकर रह गई है, भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने बोकारो में कांग्रेस और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना एक विशेष वर्ग के राजनीति नहीं कर सकती, यही वजह है कि देश की जनता कांग्रेस छोड़कर पीएम मोदी के विकास एजेंडे के साथ आ रही है।
बोकारो: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कांग्रेस और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमर बाउरी ने इरफान अंसारी को “मिया मंत्री करार देते हुए कहा कि मंत्री के लिए पहले उनकी काम है। वे किसी भी समुदाय के अपराधी चरित्र के लोगों के पक्ष में उतरकर बयानबाजी करते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह “मिया पार्टी” बनकर रह गई है। इसका उदाहरण असम और बंगाल के चुनाव में देखने को मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मान चुकी है कि बिना मुसलमानों के वह राजनीति नहीं कर सकती। अमर बाउरी ने कहा कि यही कारण है कि देश की जनता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के विकास विजन के साथ जुड़ रही है।


