बोकारो: हेमंत सरकार बिचौलियों की सरकार बनकर रह गई: रामकिंकर

हेमंत सरकार बिचौलियों की सरकार बनकर रह गई जिससे जनता निराश हो गई है।

बोकारो: सुशासन दल के अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने रविवार को बेरमो के करगली स्थित आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से कहा इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में कठिन स्थिति है। कहा कि हेमंत सरकार बिचौलियों की सरकार बनकर रह गई जिससे जनता निराश हो गई है।

भाजपा सरकारों ने भी हमेशा निराश ही किया इसलिए दुबारा रिपीट नहीं कर पारी है। हो सकता है किसी भी दल को बहुमत हासिल नहीं हो। सुशासन दल को लेकर कहा कि उत्तरी छोटानागपुर में कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतार सकते हैं। मौके पर महामंत्री उमाशंकर शास्त्री (रंजित) मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More