बोकारो: स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के बाद भी नहीं समाप्त हुई क्षेत्र में फैली गंदगी का अंबार 

बरसात होने से अब कचड़े का अंबार से बदबू आ रही है और बदबू कथारा क्षेत्र के सीसीएल कॉलोनी वासियों के लिए तथा आते- जाते राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के बच्चों के लिए भी आफत बना हुआ है।

बोकारो: जिला के बेरमो स्थित सीसीएल कथारा क्षेत्र में अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिल रही है जहां एक ओर सीसीएल प्रक्षेत्रों में 16 जून से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कई जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किया इतना ही लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ चलाई। 

और स्वच्छता पखवाड़ा समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जंहा कथारा क्षेत्र के अधिकारियों ने स्वच्छता पर अच्छे- अच्छे बोल वचन बोले और बहबाही बटोरी लेकिन विडम्बना यह देखने को मिला रहा की सीसीएल कथारा क्षेत्र में आज भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है और कमोबेश सभी सीसीएल कॉलोनी में यही हाल है। 

बरसात होने से अब कचड़े का अंबार से बदबू आ रही है और बदबू कथारा क्षेत्र के सीसीएल कॉलोनी वासियों के लिए तथा आते- जाते राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के बच्चों के लिए भी आफत बना हुआ है। अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों ये तस्वीरें, जबकि सीसीएल कॉलोनी में साफ सफाई के लिए संवेदकों को कार्य आवंटित किए गए हैं। 

वहीं इस पूरे मामले पर श्रमिक संगठन श्रमिक नेता मो निजाम अंसारी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि स्वच्छता अभियान रस्म अदायगी के लिए मनाया गया। कॉलोनी में फैली गंदगी सच बया कर रही है। कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन को इस गम्भीर मामले पर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।

सीसीएल कथारा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के बाद भी क्षेत्र में गंदगी व्याप्त है। जो सहजता के साथ जारंगडीह अप्पर बंगाला मेन रोड के समक्ष, गंगोत्री कॉलोनी, डीएवी जूनियर विंग के बगल, गायत्री कॉलोनी, विष्णु मेडिकल के सामने दुर्गा मंदिर के पास, कथारा कोलियरी परियोजना कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष, डीएवी पब्लिक स्कूल सिनियर कथारा के सामने, कथारा दो नम्बर चिल्ड्रेन पार्क के पास, कथारा चार नम्बर ट्रांसफॉर्मर के समीप पानी टंकी के पास सहजता के साथ देखा जा सकता है। 

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More