Bokaro News: बीएसएल औद्योगिक संबंध विभाग के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

बोकारो: जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-9 मे बोकारो स्टील प्लांट के औद्योगिक संबंध बिभाग मे कार्यरत महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार के सेवानिवृत उपरान्त जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-9 मे सैकड़ों की संख्या मे इस्पातकर्मी एवं ठेकाकर्मीयों के तरफ से फूल माला, गुलदस्ता एवं अंगवस्र के साथ भब्य स्वागत किया गया ।स्वागत करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी ने कहा कि प्रभाकर कुमार जी के कार्यशैली का जितना भी प्रशंसा किया जाय सूर्य को दीपक दिखाने जैसा होगा।

सिर्फ एक उदाहरण देना चाहता हूँ कि बर्ष 2016 से पहले जब चाहे ठेकेदार द्वारा मजदूरों को काम से निकाल दिया जाता था और निकालने का एक हीं कारण सामने आता था और वह कारण मनीकट का बिरोध करना होता था ।जय झारखंड मजदूर समाज के पास इससे सम्बन्धित केस आने पर प्रबंधन से उस निकाले गए मजदूर को पुनः काम पर रखने के लिए काफी हो हंगामा हुआ उच्चस्तरीय प्रबंधन से कई दौर का हुआ बैठक बेनतीजा निकला।

हमारी युनियन ने बिभागाध्यक्ष का घेराव हुआ। बैठक मे प्रभाकर कुमार जी आये उन्होने एक सबाल पूछा कि निकाले जाने से पहले मजदूर को कोई नोटिस दिया गया था इसपर जबाब आया ऐसी कोई प्रक्रिया का प्रावधान नही है। इन साहब ने इसे गलत बताते हुए कहा कि पहले सम्बन्धित मजदूर को नोटिस के माध्यम से उनके द्वारा किये गये अपराध पर उनका पक्ष लेना चाहिए सन्तुष्ट नही होने पर निकाला जाना चाहिए और उसी दिन उस मजदूर को काम पर लिया गया।

बर्ष 2024 मे मेडिकल जांच के नाम पर रोज दर्जनों मजदूर को अनफिट किया जाने के बाद हमारी युनियन ने हड़ताल का आह्वान किया जिसपर सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद मे त्रिपक्षीय बार्ता मे एक समझोता हुआ कि दवा सेवन के लिए 7 दिन के बाद पुनः जांच किया जायगा तथा काम से निकालने से पूर्व तीन नोटिस दिया जायगा जिसपर इन्जीनियर इन्चार्य और युनियन संयुक्त रूप से उस आरोप का जांच-पड़ताल करेगा। और इस समझोता पत्र पर प्रबंधन की ओर से इसी प्रभाकर कुमार जी का हस्ताक्षर है जिसके कारण आज मजदूरों का नौकरी सुरक्षित है कम से कम कार्यादेश तक।

यह है प्रभाकर कुमार जी का अन्नदाता के रूप मे मजदूरों के बीच मे पहचान। कार्यक्रम मे अध्यक्ष एन के सिंह, आई आर के सहायक महाप्रबंधक आरिफ हुसैन, प्रबंधक उज्जवल कुमार, प्रबंधक बिनोद कुमार, झामुमो नेता हसन इमाम फैयाज आलम, संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, अनिल कुमार, आर बी चौधरी, सी के एस मुन्डा, आई अहमद, आर आर सोरेन, रमा रबानी, रौशन कुमार, तुलसी साह, आर भी सिंह, अमोद कुमार, ए डब्लू अंन्सारी, विजय कुमार साह, अभिमन्यु माझी, शशिकांत कुमार , मानिकचंद शाह,राजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, संजय गोसाईं, ओ पी चौहान, देवेंद्र गोराई, रमाकांत राम, रामेश्वर माझी, नासिर खान, उत्तम कुमार, सुभाष चंद्र महतो, सत्येंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, रामेश्वर ब्राइक, मनोज कुमार, सुनील चौधरी विजय साहू, बराल, रामनाथ रजक, राजेश कुमार, राजेन्द्र राम, दिलीप राजक, इत्यादि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More