बोकारो: एसएफसी गोदाम से सीखिए चावल गायब करने का जादू

बोकारो: जिले के चंदनकियारी प्रखंड में एसएफसी गोदाम में पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ ससमय खाद्यान्न प्रेषित नहीं होने पर पीडीएस दुकानदारों में डोर स्टेप डिलीवरी वाहन अभिकर्ता के खिलाफ रोष व्याप्त है। एसएफसी गोदाम में एक के बाद एक बरती जा रही अनियमितता का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। यूं कहें तो पीडीएस की व्यवस्था पर चंदनकियारी बदनाम है। हर दिन किसी न किसी गांव में अनाज वितरण में गड़बड़ी को लेकर कार्डधारी प्रर्दशन करने के साथ डिलरों पर गंभीर आरोप जड़ रहे है।
कहीं दो माह का अंगूठा एक ही बार लगवाकर सिर्फ एक माह का राशन बांटा जा रहा है। तो कहीं दो- दो किलो तक का राशन कम दिया जा रहा है। तो कभी एसएफसी गोदाम से पीडीएस दुकान तक निकले चावल बीच रास्ते पर ही गायब हो जाते। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री अनुदान राहत कोष से मिलने वाले 5 किलो अनाज वितरण में भारी कालाबाजारी हो रहा है सीधे कालाबजारी के तहत एसएफसी गोदाम से पीडीएस दुकान तक निकले चावल बीच रास्ते से ही गायब किया जा रहा है।
ताजा मामला चंदनकियारी के अद्राकुडी पंचायत के मेहंदी महिला मंडल की है जिसके नाम एसएफसी गोदाम से बीते 18 जून को निकले चावल पीडीएस दुकान तक नहीं पहुंचा जिससे एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें चंदनकियारी में चावल का कालाबाजारी ये कोई नई मामला नहीं इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन विभाग की लचर कार्यशैली ओर सरकार की उदासीनता से गरीब जनता भी शर्मिंदा है।
वहीं दूसरी तरफ खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव द्वारा निर्देशित प्रत्येक माह में कम से तीन बार गोदामों में भंडारित खाद्यानों का भौतिक जांच कराई जाने के आदेशों का अनुपालन नहीं होने से अनियमितता बढ़ती जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है गोदाम से अनाज निकला है लेकिन पीडीएस डीलर के पास नहीं पहुंचा है चंदनकियारी के इमो को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है इससे संबंधित जो भी लोग होंगे उन पर कार्रवाई होगी।


