चंदनकियारी में भाजपा को बड़ा झटका, उमाकांत रजक ने अमर बाउरी को हराया 

उमाकांत रजक  ने 33,426 के मतों से चंदनकियारी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है. उमाकांत रजक को कुल 90,027 मत प्राप्त हुए.

बोकारो: विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए जारी मतगणना के बीच बड़ी खबर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक चंदनकियारी से भाजपा प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी चुनाव हार गए हैं. उन्हें झामुमो प्रत्याशी उमाकांत रजक ने मात दी है. 

खबर है कि उमाकांत रजक  ने 33,426 के मतों से चंदनकियारी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है. उमाकांत रजक को कुल 90,027 मत प्राप्त हुए. दूसरे नंबर पर 56,294 मतों के साथ JLKM प्रत्याशी अर्जुन रजवार रहे. तीसरे स्थान पर 56,091 मतों के साथ बीजेपी के अमर कुमार बाउरी रहे. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More