संथाल को तोड़कर भाजपा मिटाना चाहती है हमारा इतिहास: हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर बुधवार को एक पोस्ट साझा किया है. उसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि साथी झारखंडियों, भाजपा के बड़े-बड़े नेता राज्य में कैंप कर रहे हैं पर मजाल है कि झारखंड के विकास, तरक्की एवं शांति के लिए एक शब्द बोल दें. वे सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं.
उन्होंने आगे लिखा है कि भगवान श्री राम की पावन धरा ने प्रभु की कृपा से इन तानाशाहों का घमंड रावण की तरह तोड़ा है – झारखंड भी तोड़ेगा क्योंकि ये झारखंड को तोड़ना चाहते हैं. सोचिए – संथाल को तोड़कर ये हमारा इतिहास मिटाना चाहते हैं. हमारे विश्वास – हमारी आस्था का प्रतीक भोगनाडीह, देवघर, बासुकीनाथ से लेकर हमारी विरासत मिटाना चाहते हैं. पर झारखंड बंटेगा नहीं. संथाल एक रहेगा – झारखंड के साथ रहेगा.
साथी झारखंडियों,
भाजपा के बड़े-बड़े नेता राज्य में कैंप कर रहे हैं पर मजाल है कि झारखंड के विकास, तरक्की एवं शांति के लिए एक शब्द बोल दें। वे सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं।
भगवान श्री राम की पावन धरा ने प्रभु की कृपा से इन तानाशाहों का घमंड रावण की तरह तोड़ा है -… pic.twitter.com/gVwyO3A7D8
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 14, 2024


