भाजपा ही एक ऐसी पार्टी, जो सामान्य कार्यकर्त्ता को देती है सम्मान: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक को गुरुवार को आयोजित किया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मुख्य तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सभी विधायकों ने राज्यसभा की सीट के लिए भाजपा की केंद्रीय कमिटी द्वारा नामित उम्मीदवार दीपक प्रकाश का स्वागत किया। विधायक अनंत ओझा ने कहा कि पार्टी की तरफ से राज्यसभा की उम्मीदवार के लिए दीपक प्रकाश को नामित किया गया। वे 13 मार्च को अपना नामांकन भरेंगे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाबूलाल को विधायक दल का नेता नहीं माने जाने पर भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। वहीं बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे पास विधायक दल की कमी नहीं है, सभी विधायक दीपक प्रकाश को करेंगे वोट।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान देने का कार्य करती है। साथ ही उन्होंने पार्टी के केंद्रीय कमेटी को धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा ही यह राज्यसभा चुनाव जीतेगी।


