झामुमो को बड़ा झटका, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी भाजपा में हुए शामिल

झामुमो ने सिटिंग विधायक का टिकट काट कर दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया था जिसके बाद से दिनेश मरांडी पार्टी से नाराज चल रहे थे.

रांची: विधानसभा चुनाव के दुसरे चरना के चुनाव से पहले झामुमो को बड़ा झटका लगा है. संथाल परगना के लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने भाजपा का दामन थाम लिया है. दिनेश मरांडी ने शुक्रवार को भाजपा की एक आयोजित जनसभा में शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. शिवराज सिंह चौहान ने उनका भाजपा में स्वागत किया. दिनेश विलियम मरांडी में पार्टी में शामिल होने के साथ ही आज से भाजपा के लिए प्रचार भी करना शुरू कर दिया. 

बता दें कि एक दिन पहले 14 नवंबर को झामुमो ने दिनेश विलयन मरांडी को एक शो-कॉज लेटर जारी किया था. लेटर में उन पर पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्ता की बात कही गयी थी. पार्टी ने 24 घंटे के अन्दर उनसे जवाब मांगा था अन्यथा उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गयी थी. 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More