बीडीओ व अन्य अधिकारियों ने नवाडीह गांव के विकास कार्याें का लिया जायजा, दिया निर्देश

दुमका : जामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव, कनीय अभियंता विष्णु राज, कनीय अभियंता पवन राज इत्यादि ने जन कल्याणकारी विकास कार्याें का जायजा लेने के लिए ग्राम नवाडीह, पोस्ट छैलापाथर, थाना जामा का औचक निरीक्षण किया।

एक अक्टूबर 2022 को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने गांव का नवनिर्मित मांझी थान का उदघाटन किया था। इस अवसर पर इंग्लैंड निवासी डॉक्टर धुनी सोरेन भी उपस्थित थे। इस मांझी थान के उदघाटन समारोह में गांव के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा था और उपायुक्त ने यथासंभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसी ज्ञापन के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, पीसीसी, राशन कार्ड, पशुपालन विभाग से संबंधित सूअर पालन, बकरी पालन, गाय पालन इत्यादि योजनाओं का निरीक्षण किया और गांव में मिनी पुस्तकालय का जल्द निर्माण, पीसीसी का निर्माण जल्द कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। इस अवसर पर ग्रामीण सेवेन मुर्मू, अभिनंदन मुर्मू, नरेश मुर्मू, अंकित मुर्मू, महेश चन्द्र मुर्मू, अभिनंदन मुर्मू, मनोज मुर्मू, प्रेमनंदन मुर्मू, अविनाश हेंब्रम, जियाधान मुर्मू आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More