नैतिक कर्तव्य का आधार व्यक्ति की नैतिक चेतना पर आधारित होती है

साहिबगंज : दिनांक 5 मार्च को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका इकाई द्वारा कर्तव्य बोध दिवस पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ अंजनी शर्मा ने की। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर डॉ प्रग्नेश शाह, एमएस यूनिवर्सिटी, बरोदा, बडोदरा, गुजरात सह अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल हुए।
उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उद्देश्य .राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।उन्होंने कार्य एवं कर्तव्य के बीच का अंतर बताया और यह भी कहा की वैधानिक और नैतिक कर्तव्य क्या है। नैतिक कर्तव्य का आधार व्यक्ति की नैतिक चेतना पर आधारित है। भारत में समाज व्यवस्था को सुधारने में शिक्षक का बहुत बड़ा हाथ हो सकता है। 500 साल पहले शिक्षक के बारे में समाज का नजरिया बहुत ही अच्छा था। उनकी उपस्थिति, उनके सुझाव का बहुत महत्व हुआ करता था, क्योंकि उन्हें समाज का नेता और अगुवाई करने वाला माना जाता था।
आज भी छोटे गांवो में शिक्षक के सुझाव काफी मायने रखते हैं। उन्होंने बताया कि आज जहां पूरा विश्व भारत को विश्व गुरु के रूप में देख रहा है, वहीं ऐसे में शिक्षक का कर्तव्य और भी बढ़ जाता है। वह राष्ट्र के हित में बहुत बड़ा योगदान दे सकता है। उन्होंने भगवत गीता के श्री कृष्ण और अर्जुन, रामायण से श्री राम, गांधी जी और कैप्टन पवन कुमार की दिलेरी और कर्तव्यनिष्ठा के कई उदाहरण प्रस्तुत किए। मौके पर अन्य सदस्य सहित प्रदेश संगठन मंत्री डॉ राजकुमार चौबे, महामंत्री डॉ बृजेश कुमार, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिन्हा, महामंत्री डॉ राजीव रंजन सिन्हा, संगठन मंत्री डॉ रणजीत कुमार सिंह, मधुस्थली कॉलेज की प्राचार्या जोली सिन्हा, डॉक्टर करुणा पंजियारा, डॉ राखी रानी, डॉ सुमन लता, डॉ रूपम कुमारी, डॉक्टर संजय प्रियंवाद, डॉ मनोहर कुमार, डॉ नमिता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने किया।


