बाबूलाल मरांडी ने दी देवेंद्र फडणवीस को बधाई एवं शुभकामनाएं

बाबूलाल मरांडी ने कहा, पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र को श्री फडणवीस विकास एवं उन्नति के शिखर पर ले जाएंगे.

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि  पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र को श्री फडणवीस विकास एवं उन्नति के शिखर पर ले जाएंगे. इस संबंध में बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट भी साझा किया है.

बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आदि शामिल हैं.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More