Ranchi News: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए की समन्वयकों की नियुक्ति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन के बाद बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मार्कम को समन्वयक बनाया है.

रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. इसको लेकर सभी पार्टियों में बैठक व मंथन का दौर जारी है. पार्टियाँ अपने पर्यवेक्षक एवं समन्वयक नियुक्त करती नज़र आ रही हैं ताकि विधानसभा चुनाव की जीत में कोई कसर ना छूटे. इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)  ने विधानसभा चुनाव के लिए 3  वरिष्ठ नेताओं को समन्वयक नियुक्त किया है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन के बाद बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मार्कम को समन्वयक बनाया है. इसको लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपल द्वारा बुधवार की देर रात अधिसूचना जारी कर दी है. 

AICC लेटर
लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More