जब तक बचपन बचा रहेगा, दुनिया रहने के काबिल रहेगी : डॉ रणजीत

साहिबगंज : ज्ञान भारती कोचिंग सेंटर, महादेवगंज में आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट करने वाले छात्रों के पुरष्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ हुए राजमहल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा इस संस्थान के निदेशक जनार्दन प्रसाद शर्मा 20 सालों से छोटे-छोटे बच्चों में शिक्षा की ज्ञान ज्योति का संचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबतक बचपन बचा रहेगा, दुनिया रहने के काबिल रहेगी।

उन्होंने कहा कि हम साकारात्मक ज्ञान अर्जन में समय लगाएं और बच्चों का बचपना बरकरार रखें। इसके जिम्मेवारी माता-पिता के साथ, शिक्षक व शासन-सरकार की भी है।

बाल दिवस पर नाटक के माध्यम से दहेज कुप्रथा पर प्रहार किया गया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर मनोज यादव, पंचायत समिति सदस्य जयश्री देवी, कोचिंग के निदेशक जर्नादन प्रसाद शर्मा, राजा राम साह, राजेन्द्र यादव, बलराम मंडल, पवन सिन्हा मौजूद थे। बाल कलाकार नंदनी सिमरन, शिवानी, वर्षा, जानसी, खुशी, सारिका, अन्नु ज्योति, साक्षी तारा आदि ने मुख्य भूमिका में निभायी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More