दुमका के दिसोम मांझी थान में ओलचिकी लिपि में संताली भाषा की पढाई का प्रबंध

दुमका : शिक्षक कमिश्नर मुर्मू ने बताया कि भाषा और लिपि सीखने की उम्र सीमा नहीं होती है। ओलचिकी के माध्यम से संताल परगना में संताली भाषा प्रेमी अपनी लिपि में मातृभाषा व साहित्य का विस्तारीकरण कर पाएंगे। संताल परगना में ओल चिकी लिपि से पठन पाठन के लिए दिसोम मांझी थान समिति के प्रमुख सद्स्यों ने प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क शिक्षण का प्रबंध किया है, ताकि सभी आमजन शाम 4 बजे से 5 बजे तक पहुंच कर निःशुल्क ओलचिकी सीख सकें।

इससे कई छात्र-छात्राएं उत्साहित हैं और अपनी मातृभाषा संताली के लिए ओलचिकी लिपि सीखने पहुंचे और अभिभावकों ने इसकी प्रशंसा की।

मौके पर मौजूद दिसोम मांझी बाबा विशाल मरांडी, सुरेश सोरेन, सीमांत हांसदा, मुकेश आरडीएक्स टुडू, लव किशोर टुडू, निखिल मुर्मू, अमर मरांडी, राजीव बास्की, राजेंद्र मुर्मू, दीपक हांसदा, अमिताभ बच्चन सोरेन और अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More