अनुराग गुप्ता ने किया डीजीपी का पदभार ग्रहण 

अनुराग गुप्ता ने कहा कि अधूरे काम को पूरा करना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता है. विधि व्यवस्था संधारण, आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना, पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा.

रांची: अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को झारखंड के नए प्रभारी डीजीपी के तौर पर दूसरी बार पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि अधूरे काम को पूरा करना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता है. विधि व्यवस्था संधारण, आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना, पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा. साथ ही पुलिस बहाली, समय पर प्रोन्नति और विशेष प्रशिक्षण कराने पर बल दिया जायेगा. 

अनुराग गुप्ता ने कहा कि पुलिस का आमलोगों के साथ अच्छा व्यवहार, उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन, बुजुर्ग, कमजोर व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा. उनकी पूरी कोशिश होगी कि किसी भी तरह के आपराधिक घटना होने पर पुलिस का क्विक रिस्पॉन्स हो.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More