इरफान के आरोपों पर बिफरे अमर बाउरी बोले, सीएम हेमंत धृतराष्ट्र की तरह सब देख रहे हैं

रांची : झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि आज तीसरे दिन जिस तरह से सदन के अंदर कांग्रेस के अहंकार का खुला प्रदर्शन हुआ यह इस बात का प्रमाण है कि 70 वर्ष से कांग्रेस जो कंट्रोलिंग पावर रखना चाहती है उसे सदन में पूरा करने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी एक ऐसे संस्थान पर आरोप लगा रहे हैं जो पहले से ही बलिदान पर टिका है. तबरेज अंसारी की हत्या की जांच हुई है, फिर भी यदि सरकार चाहती है तो सरकार के पास पावर है कि वो जांच करवा सकती है लेकिन आरएसएस और भाजपा पर जो आरोप कांग्रेस के एक विधायक लगा रहे है यह उनका अहंकार है.

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पांच वर्ष जेएमएम पर कंट्रोल कर के राज्य में सत्ता चलाए. भाजपा कभी भी ऐसी मनसा को पूरा नहीं होने देगी. राष्ट्र प्रेम की जो ज्वाला देश मे जली है उसे कम नहीं होने देंगे.

उन्होंने कहा कि जब तक इरफान अंसारी माफी नहीं मांगेंगे तब तक विपक्ष चुप नहीं रहेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सदन के अध्यक्ष की बात का अमल इरफान नहीं कर रहे हैं. जिस दिशा में कांग्रेस देश को ले जाना चाहती है उस पर रोक लगना चाहिए. कांग्रेस को बताना चाहिए कि यह इरफान का बयान है है या फिर पार्टी का.

कमल क्लब को हटाने के विषय पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कमल क्लब को समाप्त करने का आदेश इरफान अंसारी दे रहे हैं. इस तरह से संस्था नहीं चलती है. उन्होंने कहा कि वैधानिक प्रक्रिया से चले केस पर यदि सत्ता कुछ करना चाहती है तो सरकार करे, लेकिन इस तरह आरोप लगा कर अपना रोटी सत्ता पक्ष को सेकने नही देंगे. अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ देख रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More