चाईबासा: जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल का आरोप, संवेदक परमजीत सिंह बेदी को मझगांव में मनमानी की मिली झूठ

चाईबासा: मंझारी प्रखंड के टोंटो गांव और माझी पडसी गांव के बीच तोरलो नदी में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 4.51 करोड़ की लागत से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के माध्यम से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूरों ने सही मजदूरी नही मिलने की शिकायत मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल से की। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 405 रूपए के स्थान पर 300 रूपया मजदूरी देने की बात कही। जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा की ठेकेदार,प्रशासन और मझगांव विधानसभा के विधायक के गठजोड़ से मजदूरों के मजदूरी में लूट हो रही है और मजदूरों के मजदूरी लूट में श्रम विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि 405रूपया न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर 300 रूपया मजदूरी भुगतान करना कही से भी सही नही है। माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि कुमारडूंगी निवासी परम सिंह बेदी नामक संवेदक को मझगांव विधानसभा के स्थानीय विधायक ने लूट की खुली छूट दे रखी है। इसलिए संवेदक मजदूरों के मजदूरी को लूट रहा है। मजदूरों ने निर्णय लिया की 3 दिन के अंदर मजदूरों के मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं  होने की स्तिथि में सभी मजदूर पुलिया निर्माण के कार्य को बंद कर देंगे। मौके पर लांकोए बारजो,लक्ष्मी पूर्ति,शकुन पूर्ति, गनोर पूर्ति, लेंबो बिरुवा,बुधनी बारजो आदि मजदूर उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More