खूंटी में तोरपा में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पति-पत्नी व दो बच्चों की मौत

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तोरपा थाना प्रभारी ने बताया कि इनोवा कार से एक परिवार राउरकेला जा रहा था। इसी बीच रास्ते में इनोवा कार एक पेड़ से टकरा गयी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतकों की पहचान कन्हैया जैन, रमा जैन के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी थे और उनके सात वर्षीय बेटे ऋषभ, तीन वर्षीया बेटी नित्या जैन की मौत हुई है। वहीं वंशिका जैन व वशिष्ठ जैन घायल हुए हैं। ये लोग राजीगंज से राउरकेला लौट रहे थे। इसी दौरान इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More