राजमहल की पहाड़ियों पर औषधीय पौधों की भरमार : डीएफओ

प्रत्येक पेड़-पौधे गुणकारी हैं : डॉ रणजीत

साहिबगंज : आजादी के अमृत महोत्सव में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण महाराज के 52वें जन्म दिवस को स्वर्ण जयंती महोत्सव व राष्ट्रीय जड़ी्र-बूटी दिवस के रूप से मनाया जाता है । राष्ट्रीय जड़ी-बूटी दिवस साहिबगंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के डीएफओ मनीष तिवारी, भू वैज्ञानिक व राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में डीएफओ मनीष तिवारी ने कहा कि राजमहल की पहाड़ियों पर औषधीय पौधों की भरमार है। वहीं, डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक पौधे की अपनी विशेषता होती है और वे गुणकारी हैं।

इस दौरान अनेकों प्रकार के औषधीय गुण वाले पौधे वितरीत किए गए, जैसे – निर्गुंडी, आंवला, भृंगराज, अपराजिता, ब्राह्मी, पारिजात, गिलोय, एलोवेरा, अर्जुन, करी पत्ता आदि।

अतिथि पैलेश में आयोजित इस कार्यक्रम में रेनू, बबिता, नीलम, स्मिता, सारिका, संगीता, पूनम, सरिता, मंजीत, रिंकू और अन्य महिला उपस्थित थीं।

इस दौरान यह बताया गया कि भृंगराज को जड़ी-बूटी का राजा कहा जाता है। भृंगराज एक ऐसा औषधीय पौधा है जो बहुत-सी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसका अत्यधिक उपयोगी होने के कारण इसे जड़ी-बूटी का राजा कहा जाता है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More