अमित शाह 9 नवंबर को आयेंगे झारखंड, जमशेदपुर में करेंगे रोड शो 

गृहमंत्री का रोड शो जुबिली पार्क गेट से आरंभ होकर भालुबासा चौक पर जाकर समाप्त होगा. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत अमित शाह का रोड शो दो विधानसभा क्षेत्र (पूर्वी जमशेदपुर और जमशेदपुर पश्चिम) के लिए तय है.

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आने वाले हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह 9 नवंबर को झारखंड आयेंगे. वो जमशेदपुर में रोड शो करेंगे. उससे पूर्व अमित शाह पोटका विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

गृहमंत्री का रोड शो जुबिली पार्क गेट से आरंभ होकर भालुबासा चौक पर जाकर समाप्त होगा. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत अमित शाह का रोड शो दो विधानसभा क्षेत्र (पूर्वी जमशेदपुर और जमशेदपुर पश्चिम) के लिए तय है. बता दें कि पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहु मैदान में हैं, जबकि जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए के सहयोगी जदयू नेता सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More