डॉ. सृष्टि किंडो ने झारखण्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में जीता स्वर्ण पदक
-1024x569.jpeg)
रांची: खेलगांव, टिकैत उमरांव शूटिंग रेंज, रांची में आयोजित 15वीं झारखण्ड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में डॉ. सृष्टि किंडो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 0.22 राइफल स्टैंडिंग पोज़िशन 25 मीटर में 200 में 115 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
डॉ. सृष्टि किंडो वर्तमान में रिम्स, रांची के एनेस्थिसियोलॉजी, पेन एंड पेलियेटिव केयर विभाग में सीनियर रेज़िडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने एमबीबीएस तथा एमडी (एनेस्थिसियोलॉजी) की पढ़ाई पूरी की है। वे न केवल एक सफल चिकित्सक और शोधकर्ता हैं, बल्कि उनकी अनेक रिसर्च पब्लिकेशन्स प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके साथ ही वे एक एनिमल एक्टिविस्ट और समाजसेवी के रूप में भी सक्रिय हैं।
डॉ. सृष्टि किंडो ने कोविड-19 महामारी के दौरान एक प्राथमिक स्वास्थ्यसेवक और इंटेंसिविस्ट के रूप में अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा प्रदान की थी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल झारखण्ड का गौरव बढ़ाया है बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस खुशी के मौके पर विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव मित्तल,ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट निशांत सोलंकी एवं अन्य ने बधाई दी


