बिहार सहित देश की तीन लोकसभा सीटों व 29 विस सीटों पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग

नयी दिल्ली/पटना : देश की तीन लोकसभा सीटों एवं विभिन्न राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। इनमें बिहार की दो सीटें एक मुंगेर जिले में पड़ने वाली तारापुर विधानसभा सीट और दूसरी दरभंगा जिले में पड़ने वाली कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट शामिल है।

आज जिन लोकसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं उनमें हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट, दादरा एवं नागर हवेली सीट और मध्यप्रदेश की खंडवा सीट शामिल है।

पश्चिम बंगाल की चार, असम की पांच, मध्यप्रदेश मेघालय एवं हिमाचल प्रदेश की तीन-तीन सीटें, बिहार, राजस्थान एवं कर्नाटक की दो-दो सीटें, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, मिजोरम की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

बिहार की दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस ने इस सीट पर महागठबंध्ंान को धता बताते हुए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को सीट देने पर कहा था कि उसे क्या हारने के लिए हम सीट दें। वहीं, एनडीए एकजुट होकर यहां से चुनाव लड़ रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More