मायावती अब सत्ता में आने पर पार्क-स्मारक नहीं बनवाएंगी, बल्कि करेंगी लोगों के विकास के लिए काम

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि अगर वे सत्ता में वापस आती हैं तो पार्क व स्मारक बनवाने के बजाय लोगों के विकास के लिए काम करने पर ध्यान देंगी। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वे अब सिर्फ विकास पर खुद को पूरी तरह फोकस करेंगी।
Now, I will focus only on the development of Uttar Pradesh & not on building parks & ‘smaraks’ in the state: BSP chief Mayawati pic.twitter.com/d3Cns8xKfy
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2021
मायावती मंगलवार को राजधानी लखनऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। यह कार्यक्रम बसपा की ओर से 23 जुलाई को शुरू किया गया था।
Bahujan Samaj Party Chief Mayawati attends ‘Prabudh Sammelan’ in Lucknow
The programme was launched on July 23 in Ayodhya pic.twitter.com/2gLabUl8Gg
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2021
मायावती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों ने माना है कि ब्राह्मण समुदाय के लोग भाजपा के शासन की तुलना में बेहतर स्थिति में थे। मायावती ने कहा कि वे ब्राह्मण समुदाय को विश्वास दिलाती हैं कि अगर हम अगले चुनाव में सत्ता में आते हैं तो हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अपील की कि आने वाले चुनावों में हमें 2007 की तरह बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए ब्राह्मण समुदाय के और लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहिए।
Brahmins have agreed that under BSP’s rule, people from Brahmin community were in better condition as compared to under BJP’s rule: BSP chief Mayawati pic.twitter.com/AYHyDgCnxm
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2021
मायावती ने आरएसएस प्रमुख के कल के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे उनसे पूछता चाहती हैं कि अगर हिंदू व मुसलिमों के पूर्वज एक जैसे हैं तो आरएसएस और भाजपा उनके साथ दत्तक की तरह व्यवहार क्यों करता है।
मायावती ने कहा कि उनका सभी लोगों से अनुरोध है कि वे कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्टूबर को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर आएं और इस दौरान सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
मालूम हो कि मायावती जब अकेले दम पर सत्ता में आयी थीं तो उन्होंने लखनऊ व उत्तरप्रदेश में पार्क स्मारक बनवाने पर जोर दिया था। उन्होंने दलित महापुरुषों के नाम पर ऐसे निर्माण करवाए। इसके लिए मायावती की आलोचना भी हुई कि उनको सरकारी धन को बेजा खर्च किया।
अगले साल के आरंभ में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती की पार्टी एक बार फिर ब्राह्मणों का विश्वास हासिल करने की कोशिश कर रही है। बसपा को लगता है कि अगर ब्राह्मण योगी शासन से असंतुष्ट हैं और खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं तो वे उसकी ओर आ सकते हैं। राज्य में करीब 11 प्रतिशत ब्राह्मण वोट बैंक चुनाव में निर्णायक हैसियत रखता है।
I assure Brahmin community that if we come to power in the next elections, we will ensure their security: BSP chief Mayawati
We should join more people from Brahmin community with us for the upcoming elections to form government with majority, similar to 2007, she adds
— ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2021


