बिहार में बाढ का इफेक्ट, समस्तीपुर में नाव से पहुंची बारात, नाव पर ही हुई शादी की रस्म

समस्तीपुर : उत्तरी बिहार का बड़ा इलाका शुरुआती मानसून में ही बुरी तरह बाढ की चपेट में आ गया है। बाढ के कारण लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इससे आवश्यक दैनिक कामकाज के साथ विशेष आयोजन भी प्रभावित हो रहे हैं।
बिहार: समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाढ़ की वजह से रास्ता न होने से नाव पर सवार होकर बारात लड़की के घर पहुंची। शादी की रस्म भी बाढ़ के पानी में ही पूरी की गई और दुल्हन को नाव से ही विदा किया गया। pic.twitter.com/TZcC87Ndlg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2021
बाढ के कारण समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्में नाव पर ही पूरी करनी पड़ी। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाढ की वजह से रास्ता नहीं होने से नाव पर सवाल होकर बारात लड़की के घर पहुंची। यहां तक की शादी की रस्में भी बाढ के पानी में और नाव पर पूरी की गयी। शादी के बाद लड़की को नाव से ही विदा किया गया।
न्यूज एजेंसी एएनआइ ने इस वाकये की चार तसवीरें जारी की है। इसमें एक तसवीर में एक लड़का नाव पर हाथ में रोशनी लिए हुए दिख रहा है और दूल्हा उस पर सवार है। अमूमन बारात रात में ही पहुंचती है। एक तसवीर में दूल्हे के साथ सहबाला भी दिखता है जो दूल्हा पक्ष से छोटे बच्चे बनते हैं। जबकि दो तसवीरें दूल्हे के साथ लड़की की विदाई की है। इसमें एक में वह किसी महिला परिजन से भावुक अंदाज में लिपटी हुई दिख रही है।




