बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पहुंचे गांव, खाई नमक-रोटी, देखिए यह तसवीर

पटना: बिहार में एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव के आगाज हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोराना की वजह से पुलिस डिपार्टमेंट की जिम्मेवारी बढ़ गई है। पुलिस और जनता के बीच विश्वास होना सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जाता है।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अपने उत्तरदायित्वों और कार्यों को क्रियान्वित किए जाने के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनता में जागरूकता फैलाते रहे हैं। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय नमक रोटी खाकर भी बिहार में कानून व्यवस्था को बनाए रखने का ऐलान किया है साथ ही देश और कानून के प्रति सम्मान की भावना का संचार किया है।
आज सुबह डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पश्चिम चंपारण के गौनाहा के कटरा गांव में पहुंचे। जहां वे नमक रोटी खाते हुए दिखे। बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि इस गांव के लोगों ने आजादी के बाद कभी कोई केस या शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस खबर के बाद वे काफी प्रसन्नचित दिखे।
यहां उनका काफी स्वागत किया गया। इसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी लोगों के साथ बैठकर जांटा भी चलाया और इसके बाद नमक, हरी मिर्च और रोटी खाते हुए दिखे। उनका यह अंदाज जनता और पुलिस के बीच आपसी संबंध को मजबूती प्रदान करता है जो देश के विकास के लिए बेहद आवश्यक है।




