गुरु जी की पावन बानी हम ऐह काज जगत मोह आये धर्म हेत गुर देव पठाये…से गूंज रहा शहर

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची के तत्वावधान में मनाये जाने वाले श्री गुरु गोविन्द सिंह महाराज जी के 351वां प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रांची के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरियां 15 दिसंबर से सुबह 04:30 बजे से निकाली जा रही है। जो शुक्रवार तक निकाली जायेंगी। गुरुद्वारा मेन रोड वाली प्रभात फेरी गुरूवार को सुबह 04:30 बजे बस के दुवारा नागरा टोली बलजीत सिंह, चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, डॉ. सिंह, डॉ तारण सिंह, हरभजन सिंह सेहरा, हरनाम सिंह विरदी, स्वर्गवासी चरनजीत सिंह चढ़ा के घर से वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। स्टेशन रोड वाली प्रभात फेरी गुरजिंदर सिंह सलूजा के निवास बंसल प्लाजा से शुरू होकर पीपी कंपाउंड शहदेव अप्पार्टमेंट पहुंची। गुरु नानक पूरा पीपी कंपाउंड वाली प्रभात फेरी गुरु नानक स्कूल से शुरू होकर शहदेव अपार्टमेंट होते हुए स्टेशन रोड़ वाली प्रभात फेरी के साथ मिलकर गुरुद्वारा मेन रोड में पहुंची। निशान साहिब की सेवा में लछमन सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह ने योगदान दिया। संगत की ओर से गुरु जी की पावन बानी हम ऐह काज जगत मोह आये धर्म हेत गुर देव पठाये, वाह वाह गोविन्द सिंह आपे गुर चेला आदि शब्द गायन किये गए। मौके पर किरपाल सिंह, इंदर सिंह, बलदेव सिंह, तविंदर सिंह, इकबाल सिंह, सतपाल सिंह, रजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरचरन सिंह, अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंग, गुरकीरत सिंह, अचिंत सिंह, गगनदीप सिंह, केसर सिंह, भूपिंदर सिंह, मनमीत सिंह, जसवंत सिंह, हरभजन सिंह, हरजस सिंह, रमनदीप सिंह, लेखराज कौशल, जतिंदर कौर, रणजीत कौर, संधिया मेहता, अजीत कौर, सरबजीत कौर, बलबीर कौर, अमरजीत कौर, खेम कौर, जसप्रीत कौर, परमजीत कौर, मंजीत कौर आदि शामिल थे। आज होगी प्रभात फेरियों की समाप्ति गुरुद्वारा में रोड रांची में सुबह 06:45 बजे होगी। जिसमें हज़ूरी रागी जत्था दुवारा कीर्तन किया जाएगा। श्री गुरु गोविन्द सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पटना साहिब लंगर की सेवा के लिए संगत सिख सेवक जत्था की अगुवाई में शाम 7:30 बजे रांची रेलवे स्टेशन से (हटिया पटना ट्रैन ) पटना के लिए रवाना होंगे। जिसकी वापसी 27 दिसंबर को सुबह पटना से रांची होगी। पटना साहिब में इस बार श्री गुरु गोविन्द सिंह महाराज जी का 350वां समापन समारोह व 351वां आगमन पूर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।


