हजारीबाग में रथयात्रा की धूम, उमड़े श्रद्धालु

हजारीबाग: सदर प्रखंड के सिलवार जगन्नाथ धाम मंदिर में गुरुवार को रथयात्रा मेला का आयोजन हुआ। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा का महास्नान, षोडशो उपचार, पूजन, गर्भगृह का पूजन, महा श्रृंगार व आरती के पश्चात सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दी गई। पट खुलते ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए उमड़े। सुबह नौ बजे महाभोग का वितरण किया गया। विभिन्न क्षेत्र से आये श्रद्धालुगण पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। संध्या सात बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा सुसज्जित रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी केसुरा पहाड़ पहुंचे। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु रथ को खीचते हुए भगवान के जयकारे के साथ, झूमते हुए मौसीबाड़ी पहुंचाए गए भगवान नौ दिन तक मौसी के घर विश्राम कर 12 जुलाई अपने घर वापस जगन्नाथ धाम पहुचेंगे।
[URIS id=9499]


