चंदनकियारी में रथयात्रा की धूम

चंदनकियारी: प्रखंड के इस्कोन मंदिर संस्थान द्वारा आहूत जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने रथ का रस्सी खींचकर पुण्य के भागीदार बने। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओ द्वारा जय जगननाथ, सुभद्रा बलराम के जय घोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। रथ चंदनकियारी स्थित पुरुलिया रोड से शुरू होकर हटिया मैदान स्थित मौसीबाड़ी तक पंहुचाया गया। इससे पूर्व इस्कोन संस्थान से आये हुए जगन्नाथ प्रभु का विधिवत पूजन किया गया।

यह भी पढ़ें:  चंदनकियारी: जल संरक्षण पर कार्यशाला

रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। कई जगहों से लोग यहां पहुंचे थे। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बंगाल समेत दूर दराज से लोग पहुंचे थे। श्रद्धालुओ की उत्साह चरम पर देखने को मिला। मौसीबाड़ी में प्रतिदिन शाम को संध्या भजन एवं प्रसाद का वितरण सात दिनों तक किया जाएगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More