रांची: अस्त्र- शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन

रांची: श्री महावीर मंडल, थडपखना, रांची की ओर रामनवमी की पूर्व संध्या पर अस्त्र- शस्त्र चलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने रांची लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल शामिल हुए। श्री जायसवाल ने कहा कि आज के समय में हमें भगवान श्री राम की तरह पुरुषोत्तम बनने का संकल्प लेने की जरूरत है। तभी समाज में एकता कायम रहेगी और राम राज्य की परिकल्पना सफल होगा। जिस तरह भगवान राम आदर्श हैं उन्हीं की तरह हमें भी आदर्श प्रस्तुत करने की जरूरत है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की आवश्कता है। प्रतियोगिता में एक से बढकर एक अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया।
अस्त्र-शस्त्र चलन:

श्री महावीर मंडल जेपी क्लब चुटिया को प्रथम स्थान, श्री महावीर मंडल राजा गढ़ रामगढ को द्वितीय एवं श्री महावीर मंडल वर टोला पुनदाग तृतीय पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को दिनेश साहु, किशोर साहु, अरविंद कुमार सिंह, निररंजन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि अमित ओझा, अभिजीत दत्ता के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा सेना गुप्ता, सुशील वर्मा, रविंद्र वर्मा ,राजन वर्मा, रोमू चौधरी, अशोक लोहरा, बबलू चोपड़ा एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More