रांची: श्री महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा रामनवमी महोत्सव को धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। महानगर अध्यक्ष तिलकराज अजमानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के समिप भव्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुती एवं नृत्य आदि का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि रात्रि दस बजे से झांकी प्रतियोगिता आरंभ हो जायेगा जो अंतिम झांकी आने तक अनवरत जारी रहेगी। जिस अखाडे या समिति की झांकी सबसे ज्यादा उत्कृष्ट होगी वह प्रथम स्थान प्राप्त करेगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले झांकी को पुरस्कार स्वरूप् 21 हजार रूपए नगद एवं शिल्ड, दुसरा स्थान प्राप्त करने को वाले झांकी को 15000 रूपए नगद और शिल्ड एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने को वाले झांकी को 11000 रूपए नगद एवं शिल्ड प्रदान किया जायेगा। श्री अजमानी ने बताया कि रामनवमी महोत्सव को लेकर संकटमोचन मंदिर की भव्य सजावट की जायेगी, साथ ही टैक्सी स्टैंड से लेकर फिरायालाल चौक आकर्षक विद्युत सजावट की जायेगी। श्री अजमानी ने बताया कि शोभायात्रा में मुख्य संरक्षक सूरजभान सिंह, पवन बजाज, मुनचुन राय, रमेश बाली, डाॅ दिलीपप सोनी, संतोष सोनी व अन्य सदस्य शामिल होंगे।