कोडरमा: सौ वर्षों से दो हिंदू परिवार निकाल रहे ताजिया

कोडरमा: जिले के चाराडीह क्षेत्र में विगत 100 सालों से भी अधिक समय से दो हिंदू परिवार मुहर्रम के मौके पर हर साल पूरी श्रद्धा के साथ ताजिया निकालते हैं। ये सिलसिला पिछली कई पीढ़ियों से चला आ रहा है । तजिया निकालने वाले उमाशंकर सिंह और राजू सिंह के परिवार में निर्मल सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र राजू सिंह और छोटे भाई उमाशंकर सिंह इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। उमाशंकर सिंह और राजू सिंह का कहना है कि उनके पूर्वजों ने इसकी शुरुआत काफी पहले की थी जिसे वे आज भी निभा रहे है।
इसी इलाके में दूसरा हिंदू परिवार काली पासी और गुलशन कुमार का है। यह परिवार भी पिछली कई पीढ़ियों से इस सामाजिक सौहार्द की परंपरा को जीवंत बनाए हुए है। इनका कहना है कि पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ वे इस परंपरा को निभा रहे हैं। इस साल भी इन दोनों हिन्दू परिवारों के द्वारा ताजिया निकाला गया है। गौरतलब है कि यहां के आसपास के सभी हिंदू परिवार भी इसमें इन दोनों परिवारों को पूरा सहयोग देते हैं और इसमें शामिल होते हैं । यह सिलसिला पीढ़ी दर पीढ़ी न सिर्फ चला आ रहा है वरन पूर्णतः जीवंत रूप में सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल बना हुआ है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More