कोडरमा: सामूहिक फातिहा का पठन

कोडरमा: मुस्लिम धर्मालंबियों का सब्र व मातम का पांच दिनों से चल रहा त्योहार मुहर्रम कर्बला में सामूहिक फातिहा के साथ शांति से संपन्न हो गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्र मरकच्चो, नवलशाही के बिंडोमोह, दरदाहि, ताराटाड, देवीपुर, बिचरिया, महुवाटांड, नावाडीह, दसारो, पूर्णानगर, मंझला नगर, महुगांय, चोपनाडीह आदि जगहों में अकीदत के साथ मनाई गई। दसवीं मुहर्रम इमामे हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है।
मरकच्चो का जुलूस बाबा मुराद शाह मजार से निकलकर चांद खान इमामबाड़ा होते हुए दरगाह मुहल्ला, इमामबाड़ा पहुंचा जंहा कर्बला नगर, शाहगंज, चौक मुहल्ला, दरगाह मुहल्ला के दर्जनो खिलाड़ियों ने अपने पारंपरिक हथियारों से एक से बढ़ कर एक खेल का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। पुनः शाम को जुलूस कर्बला नगर के रेनटाड पहुंच खेल का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद कर्बला मैदान पहुंचा जहां सामूहिक रूप से फातिहा पढ़ी गई। इस बाबत मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।
जुलूस में थाना प्रभारी शाहिद रजा, सीओ रामसुमन प्रसाद, मुखिया विजय सिंह, मुखिया दिवाकर तिवारी, रिंकू सिंह, भुनेश्वर यादव, मुखिया अशोक दास आदि मौजूद थे। इस दौरान झारखंडी एकता संघ के जिला अध्यक्ष मो जावेद द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिये शरबत की व्यवस्था की गई थी। जुलूस का नेतृत्व तौकीर अहमद, महताब आलम, हाजी दानिश, मो एरकान, शाकिर अली, मो शमशाद, इनामुल शेख, कयूम शेख, मकबूल अंसारी, हाजी बशीर अली, हाजी अब्दुल रज्जाक, मो इमरान, मो सोहराब, करीम अंसारी, अबुल अंसारी, मिन्हाज अंसारी, मंजूर आलम, शाकिब महमूद, अफजल खान, हाफिज अलीमुद्दीन सहित कई लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More