महाप्रसाद से हो रही झारखंड की ब्रांडिंग, बाउरी को मिला बैद्यनाथधाम का प्रसाद

रांची: पर्यटन सचिव राहुल शर्मा, पर्यटन निदेशक संजीव बेसरा, संयुक्त निदेशक राजीव रंजन ने शनिवार को संयुक्त रूप से पर्यटन मंत्री अमर बाउरी को बाबा बैद्यनाथ पर अर्पित करनेवाला महाप्रसाद दिया गया। गौरतलब हो कि बाबा को जलार्पण व महाप्रसाद ग्रहण हेतु लोग देश व विदेश से धर्मनगरी देवघर आते हैं।
इस बाबत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ- साथ महाप्रसाद की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बाबत एक अनोखा तरीका अपनाया गया है। अब बाबा बैद्यनाथ पर चढ़ाये जाने वाले महाप्रसाद से पूरे झारखंड राज्य की ब्रांडिंग की जा रही है। दिल्ली स्थित देश के सभी राज्यों के भवनों में महाप्रसाद को भेजा जाएगा। इसमें पेड़ा, ईलायचीदाना, कच्चासूत, चांदी का बेलपत्र व त्रिशुल, बाबा पर चढ़ाया हुआ घाम चंदन, धोती, चुनरी, सारी, रूद्राक्ष, भभूत, पीतल के जल पात्र में बाबा पर चढ़ाया हुआ काचा जल, सिंदूर, बद्दी, रक्षा सूत्र, सहित कई सारी समाग्री इस महाप्रसाद में दी जाएंगी। गौरतलब है कि ये महाप्रसाद विश्वविख्यात है। इसे खूबसूरत पैंकिंग कर पर्यटन विभाग झारखंड, रांची द्वारा अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है। इससे सभी बैद्यनाथ धाम की जानकारी से अवगत होंगे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More