जगदंबा ही शक्तिमान बनाती हैं: आचार्य

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के ग्राम खरीयोडीह देवी मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय नवरात्रि पूजा पाठ के साथ संध्या आचार्य शंकर पांडेय वाराणसी द्वारा संगीतमय प्रवचन किया जा रहा है। आचार्य ने प्रवचन के दौरान कहा कि चराचर जगत में जितने भी जीव जंतु हैं, सबमें उन्हीं की शक्ति समाई हुई है।
यहां तक कि ब्रह्मा, बिष्णु, महेश तीनों देवों में भी सृष्टि पालन व संहार करने की शक्ति तब मिली, जब यही जगत जननी जगदंबा, सरस्वती के रूप मे ब्रह्मा की शक्ति, लक्ष्मी के रूप में बिष्णु की शक्ति व शंकर भगवान के यहां पार्वती रूप में पहुंची, तभी सृष्टि पालन व संहार करने हेतु शक्ति मिली। इस संसार में हम मनुष्यों के यहां जब शक्ति बनकर यही जगत जननी जगदम्बा आती है तब हम सर्व शक्तिमान हो जाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष विजय पंडित, उपाध्यक्ष सुभाष राणा, सचिव राजु पंडित, उप सचिव राजेन्द्र साव, कोषाध्यक्ष छतरू पंडित इन्द्रदेव ठाकुर, सुरेश ठाकुर, महेन्द्र राणा, राजेन्द्र ठाकुर, रूपलाल दास, देवनारायण दास, परमेष्वर पंडित, प्रमेश्वर ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण में मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More