कांवरियों की सेवा से मिलेगा नीलकंठ का आशीर्वाद: गोपाल सिंह
देवघर मेें सीसीएल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर
रांची/देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के मौके पर सोमवार को देवघर में सीसीएल द्वारा देशभर के विभिन्न स्थानों से आनेवाले कांवरियों हेतु ‘दुम्मा’ (झारखंड- बिहार का बोर्डर) में निःशुल्क चिकित्सका शिविर आहूत की गई। इस मौके पर हजारों की तादात में कांवरियों व भक्तों हेतु चिकित्सा मुहैया करायी जा रही है। सीएमडी गोपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि सेवार्थ व जनकल्याणर्थ कार्यों लगे सेवादल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कंवारियों की सेवा से उन्हें भोलेशंकर का आशीर्वाद मिलता है।
सीएमडी ने कहा कि सीसीएल समाज के समावेशी विकास हेतु कृतसंकल्पित है। सीसीएल द्वारा ये शिविर 17 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक आहूत की गई है। बताया कि 2014 से ही सीसीएल कांवरियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर अर्पिता क्ल्ब की अध्यक्ष प्रमिला सिंह सहित महाप्रबंधक, ढोरी- गिरिडीह प्रशांत वाजपेयी, महाप्रबंधक, बी.एंड के. एनके पंजाबी व वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीएल के कथारा व गिरिडीह के डॉ. अरूण कुमार, डॉ. रोहित शर्मा, डॉ. बलदेव दास, डॉ. एस.के. भारतीय, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. अजीत कुमार सिंह, गोपाल दास, संजय कुमार मिश्रा, देगन दास, राजू कुमार, बसंत दंग, नागेंद्र सिंह, प्रेम चंद्र महतो, अरूण कुमार मंडल, सुनील जासवाल सहित कई लोगों ने अहम योगदान दिया है।
[URIS id=9499]

